"बंगाल गया तो हो जाऊंगा गिरफ्तार, मेरे खिलाफ दर्ज हैं 38 फर्जी केस": रतलाम में बोले कैलाश विजयवर्गीय
रतलाम।
रतलाम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल चुनाव, यूसीसी बिल और इंदौर के वंदे मातरम विवाद पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी और उनके खिलाफ 38 फर्जी केस दर्ज हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार रात कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल के निवास पर भोजन किया और पत्रकारों से चर्चा की। यूसीसी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम जारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा इसकी घोषणा की जा चुकी है और बिल की तैयारी चल रही है, जिसे जल्द लाया जाएगा। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वहां अल्पसंख्यक वोटों को लेकर राजनीतिक समीकरण बनाए जा रहे हैं और भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराहट है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है और बिना किसी व्यवस्था के लोग दूर-दूर से पैदल पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में 38 फर्जी मुकदमे दर्ज हैं और कई गिरफ्तारी वारंट जारी हैं। इसी कारण पार्टी ने उन्हें वहां जाने से मना किया है, क्योंकि जाने पर गिरफ्तारी हो सकती है। इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम विवाद पर उन्होंने कहा कि जिस देश में हम रहते हैं, उसके प्रति वफादारी जरूरी है। भारत माता की वंदना को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग इसका सम्मान नहीं करते, उनके राष्ट्र प्रेम पर सवाल उठता है।

पीएम मोदी का बड़ा बयान: भारत 21वीं सदी के सबसे अहम फैसलों में से एक लेने की ओर बढ़ रहा है
CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक संपन्न: बारिश से खराब फसलों पर मिलेगा मुआवजा, कई प्रस्तावों को मंजूरी
इंडियन पॉइंट न्यूक्लियर प्लांट पर गंभीर आरोप: 60 साल तक हडसन नदी में रेडियोधर्मी पानी छोड़ने का दावा