कांग्रेस नेता पारस सकलेचा का आरोप- पोषण आहार घोटाले का पैसा भेजा सोमालिया
रतलाम।
मध्य प्रदेश के रतलाम में बहुचर्चित पोषण आहार घोटाला मामले को लेकर व्यापम के व्हिसल ब्लोअर और कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि घोटाले का पैसा सोमालिया देश भेजा गया. इनकम टैक्स की रेड में भोपाल के कॉलोनाइजर राजेश शर्मा और पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के लिंक मिले. राजेश शर्मा के पास सोमालिया के सांसद के माध्यम से इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज मिले हैं. पोषण आहार का पैसा सोमालिया में लगाने की आशंका है. पोषण आहार घोटाले को लेकर कांग्रेस नेता पारस सकलेचा की शिकायत पर लोकायुक्त भोपाल ने प्रकरण दर्ज किया है. उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है.
पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और आजीविका मिशन के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. 2025 मार्च में कैग की रिपोर्ट से घोटाले का खुलासा हुआ था. 8 जिलों में 500 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप है. आरोप है कि 2019 से 2022 के बीच यह घोटाला हुआ था. पोषण आहार उत्पादन, वितरण और प्रदाय में यह घोटाला हुआ था.

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज