कर्नल सोफिया कुरैशी पर बेशर्म बयान देने वाले मंत्री ने अब कमिश्नर को दी धमकी!
रतलाम।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर बेशर्म बयान देकर घिरे जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर अजीबो-गरीब बयान दिया। इस बार उन्होंने रतलाम निगम के कमिश्नर से कहा, आयुक्त साहब! जब तक पौधे की सांस चलेगी, आपकी सांस चलेगी। निगम कमिश्नर अनिल भाना ने कहा, साहब! पौधे से ही सबकी सांस चलती है। रुकेगी तो सबकी रुकेगी।
पौधरोपण के बाद मंत्री ने चेताया तो मिला जवाब
मंत्री शाह रतलाम के प्रभारी हैं। कालिका मंदिर परिसर में 22 सितंबर से मेला शुरू होगा। मंत्री बुधवार को रतलाम दौरे पर थे। मंदिर में दर्शन कर उन्होंने परिसर में झाडू लगाया। फिर पौधरोपण के दौरान मंत्री ने निगम कमिश्नर को चेताया तो भाना ने जवाब दिया।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज