"वेयरहाउसों में मूंग की जगह मिट्टी भरने का खेल जारी"— सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल का BJP सरकार पर बड़ा हमला, भाजपा की वजह से युवा परेशान
रायसेन।
रायसेन में सिलवानी विधायक ने कहा कि देश में पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, और बढ़ती बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। हम इन छात्रों की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों के साथ है। गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी अभियान 'छात्रों की गूंज' के तहत गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार पर छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर आरोप लगाए।
मूंग चोरी का मुद्दा उठाया
प्रेसवार्ता में विधायक पटेल ने सिलवानी के सर्वोदय वेयरहाउस में हुई मूंग चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला केवल एक वेयरहाउस तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के कई वेयरहाउसों में मूंग की जगह मिट्टी भरने का खेल चल रहा है। उनके अनुसार, नरसिंहपुर क्षेत्र से मूंग जैसी दिखने वाली मिट्टी लाकर बोरियों में भरी जाती है।
मुख्यमंत्री पर लगे भूमि खरीद संबंधी आरोपों पर भी विधायक पटेल ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जमीन खरीदी के आरोप सही हैं और खरीदी गई जमीनों के आसपास से अब हाईवे परियोजनाएं निकाली जा रही हैं।
अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चोरी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला बताया। विधायक पटेल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस इस विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि राम मंदिर किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का केंद्र है। कांग्रेस नेताओं ने जानकारी दी कि 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत जिले में प्रेसवार्ता, जनसंवाद कार्यक्रम और युवाओं से सीधे संवाद आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित विभिन्न अग्रिम संगठनों के साथ-साथ विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों, शिक्षकों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक