सरकारी विमान से छत्तीसगढ़ में लैंड हुए बाबा बागेश्वर, वर्दी में पुलिसकर्मी ने सैल्यूट मारकर छुए पैर
रायपुर।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वह छत्तीसगढ़ शासन के सरकारी विमान का इस्तेमाल कर रहे थे। इस दौरान प्लेन लैंड करने के दौरान एक पुलिसकर्मी खड़ा था। पहले बाबा को उसने सैल्यूट किया। इसके बाद टोपी उतारकर पैर छुए है। सोशल मीडिया पर अब वीडियो वायरल है। इसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिर उन्हें सरकारी विमान क्यों दिया गया।
बाबा को सरकारी विमान क्यों
सरकारी विमान का इस्तेमाल सरकारी सेवा या संवैधानिक पदों पर आसीन लोग कर सकते हैं। लेकिन बागेश्वर बाबा को किस हैसियत से सरकारी विमान दिया गया है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि क्या धार्मिक कार्य के लिए सरकारी विमान का उपयोग करना सही है। ऐसे में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आरोप लग रहे हैं कि राज्य सरकार के एक मंत्री मध्य प्रदेश से बाबा को लेने आए थे।
वह सरकारी विमान के पात्र नहीं
गौरतलब है कि सरकारी नियमों के अनुसार, बाबा बागेश्वर को शासकीय विमान में यात्रा करने की पात्रता नहीं है। इसी कारण, उन्हें लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को विशेष रूप से मध्य प्रदेश के सतना भेजा गया था। विमान सुबह करीब साढ़े नौ बजे सतना हवाई अड्डे पर उतरा और लगभग आधे घंटे बाद, दस बजे रायपुर के लिए रवाना हो गया।
पुलिसकर्मी ने छुए पैर
रायपुर पहुंचने पर स्टेट हैंगर पर एक पुलिसकर्मी ने बाबा बागेश्वर के पैर छुए। लोगों का कहना है कि यह पद और वर्दी के खिलाफ है। वर्दी में रहकर पुलिस की गरिमा के यह खिलाफ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि भिलाई पहुंचने के बाद, बाबा बागेश्वर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेश जैसी स्थिति आप अपने भारत में नहीं देखना चाहते हैं तो यही समय है, सही समय है, अभी नहीं तो कभी नहीं। यदि हिंदू आज एक नहीं हुआ, हिंदू एकजुट नहीं हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब भारत के और छत्तीसगढ़ के चौराहों-चौराहों पर ऐसा जो बांग्लादेश में हुआ वो देखा ना जाए।

रायपुर के काजी आरिफ अली को वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील