समस्तीपुर में PM मोदी ने लोगों की जेब से निकलवाया मोबाइल फोन, बोले- जब लाइट है तो लालटेन चाहिए क्या?
समस्तीपुर/मुजफ्फरपुर।
प्रधानमंत्री इस समय बिहार के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रचार अभियान की शुरुआत समस्तीपुर जिले से की। समस्तीपुर पहुंचे पीएम मोदी ने इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर एक बार फिर निशाना साधा। अपने संबोधन के बीच में उन्होंने लोगों से कहा, 'आप मेरा एक काम करिए, मोबाइल निकालिए और लाइट जलाएं। आपकी लाइट जल रही। जब इतनी लाइट है, हर एक के हाथ में लाइट है तो लालटेन चाहिए क्या। पूरा देश आपको सुन रहा। बिहार को लालटेन और उसके साथी नहीं चाहिए। यही एनडीए सरकार है जिसने गांव-गांव इंटरनेट पहुंचाया। डाटा सस्ता कर दिया। एक जीबी डाटा एक कप चाय से महंगा नहीं है। सस्ते डाटा का फायदा नौजवानों ने उठाया। रील बन रही है। उसमें एनडीए और नीतियों का योगदान है।
हमने 2014 के बाद मिथिला की तस्वीर बदली- पीएम मोदी
पीएम के संबोधन पर लोगों का कहना है कि पीएम मोदी की लाइट जलवाने वाली बात प्रतीक रूप में ही सही राजद शासन की नीतियों पर प्रहार है। पीएम ने आगे कहा, 'मिथिला कृषि मखाना का क्षेत्र है। साथियों जहां पग-पग पोखर है, वहां पहले दूसरे राज्यों से मछली मंगानी पड़ती थी। हमने 2014 के बाद तस्वीर बदली। सरकार ने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया। नीतीश सरकार का अभिनंदन है कि मछली उत्पादन दोगुना हो गया है। कभी बाहर से आता था, आज दूसरों को भेज रहे।
मैं चाहता हूं दुनियाभर में मखाने की पहचान बने- पीएम मोदी
पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, 'हमने जो सफलता मछली उत्पादन में पाई है। उसे मखाना में भी चाहते हैं। मैं चाहता हूं दुनियाभर में मखाने की पहचान बने। नाश्ते में मखाने का उत्पाद हो। हमने मॉरीशस के राष्ट्रपति को मखाना दिया और बताया तो वह खुश हुए। मखाना बोर्ड का बड़ा लाभ होगा।'

राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
हरीश रावत के ‘राजनीति अवकाश’ पर पार्टी में घमासान, हरक सिंह रावत का तंज
महा-सावधान! 50 किमी/घंटा रफ्तार तक चलेंगी तूफानी हवाएं, आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल