RJD का मतलब रंगबाज-जंगलराज-डकैती; बिहार में शिवराज ने कहा- महागठबंधन चाहता है जंगलराज और NDA रामराज
पटना।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को बिहार के दौरे पर थे. शिवराज सिंह चौहान ने यहां राज्य की दो विधानसभा सीटों बैकुण्ठपुर और गौराबौराम पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया. केन्द्रीय मंत्री ने पहले गोपालगंज जिले की बैकुण्ठपुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद दरभंगा जिले की गौराबौराम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित किया. इस दौरान शिवराज सिंह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है ये धर्म और अधर्म के बीच लड़ाई है. यहां आरजेडी की सरकार में अपराधी खुलेआम घूमते थे, जंगलराज में आम जनता की जिंदगी सुरक्षित नहीं थी और आज भी आरजेडी और महागठबंधन बदला नहीं है.
महागठबंधन बिहार में जंगलराज चाहता है : शिवराज
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महागठबंधन और आरजेडी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, RJD और महागठबंधन अभी भी बदले नहीं हैं, शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर उन्होंने अपना असली चेहरा दिखा दिया है. उन्होंने आरजेडी का फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि, RJD का मतलब R- रंगबाज, J- जंगलराज, D- डकैती. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, महागठबंधन वाले बिहार को फिर उसी अंधेरे दौर में ले जाना चाहते हैं, जब राज्य में अपराध और गुंडागर्दी का बोलबाला था. उन्होंने कहा महागठबंधन वाले बिहार में फिर से खून की नदियाँ बहाना चाहते हैं. क्या हाल किया था तुमने बिहार का माफिया, अपराधी, गुंडे, बदमाश, आम आदमी की जिंदगी दूभर हो गई थी. वो चाहते हैं जंगलराज, लेकिन NDA चाहता है मंगलराज जहाँ जनता का मंगल और कल्याण हो.
राहुल-तेजस्वी के आधे बाराती जेल में और आधे बेल पर हैं : केंद्रीय कृषि मंत्री
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, यूपीए की सरकार याद करो, जब लालू जी रेल मंत्री हुआ करते थे. उस समय नौकरी के बदले जमीन ली जाती थी. अब वही लोग कह रहे हैं कि, हर घर में नौकरी देंगे. ये पब्लिक है, सब जानती है. उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ऐसे बाराती हैं जिनकी आधी बारात जेल में हैं और आधी बेल पर है. पहले ही इतनी लूट की है कि, अब बच नहीं सकते. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सम्मान पा रहा है. उन्होंने कहा, कभी भारत का दुनिया में मान-सम्मान नहीं था, लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है. केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, वो जंगलराज नहीं बल्कि मंगलराज के पक्ष में मतदान करें और बिहार को विकास की राह पर बनाए रखें.

राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
हरीश रावत के ‘राजनीति अवकाश’ पर पार्टी में घमासान, हरक सिंह रावत का तंज
महा-सावधान! 50 किमी/घंटा रफ्तार तक चलेंगी तूफानी हवाएं, आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल