बिहार विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी को राष्ट्रीय आपदा कहने वाले अनुपम बना कांग्रेस प्रत्याशी, पोस्ट हो रहा वायरल
पटना।
बिहार मे विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। इसी बीच सुपौल से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपम का एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट में अनुपम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की वकालत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अब उनकी तरफ से यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया है। इसको लेकर अनुपम के विरोधी कांग्रेस के प्रदेश कमेटी को कठघरे में खड़ा कर दिया है। विपक्ष ने भी इसपर तंज कसा है। अनुपम के इस पोस्ट पर अभी तक पार्टी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अनुपम ने राहुल गांधी को न्याय योद्धा बताया
कांग्रेस में शामिल होने से पहले अनुपम ‘युवा हल्ला बोल’ नामक आंदोलन के अध्यक्ष थे। वे बेरोजगारी, युवाओं की समस्याएं, नीट पेपल लीक और पांच अभिशाप जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा में थे। अनुपम वर्ष सितंबर 2024 तक ‘युवा हल्ला बोल’ से जुड़े थे। वे कहते हैं कि सितंबर में राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। इसके बाद से कांग्रेस के साथ हूं। इससे पहले ‘युवा हल्ला बोल’ नामक आंदोलन चलाने के क्रम में अनुपम ने जून 2023 मेराहुल गांधी को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की वकालत किया था।लेकिन, कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा राहुल गांधी को न्याय योद्धा बताया।

राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
हरीश रावत के ‘राजनीति अवकाश’ पर पार्टी में घमासान, हरक सिंह रावत का तंज
महा-सावधान! 50 किमी/घंटा रफ्तार तक चलेंगी तूफानी हवाएं, आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल