पन्ना में फिर चमकी मजदूर की किस्मत: मिला 30 लाख का चमचमाता हीरा, पलक झपकते ही बना लखपति
पन्ना।
कहते हैं कि जब ऊपरवाला देता है, तो छप्पर फाड़कर देता है। मध्य प्रदेश के पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर एक गरीब आदिवासी परिवार पर धनवर्षा की है। चुनुवाद आदिवासी के बेटों की किस्मत का सिक्का एक बार फिर ऐसा चमका कि वे रातों-रात लखपति बन गए। दरअसल, सोमवार, 29 जून को अहिरगवां की एक निजी भूमि से इस परिवार को 11.19 कैरेट का बेशकीमती जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। राकेश गौड़ ने इसी साल अप्रैल में पट्टा बनवाकर अपने भाइयों और रिश्तेदारों के साथ खदान लगाई थी। करीब दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद आज उन्हें यह कामयाबी मिली, जिसे उन्होंने तुरंत हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। इस हीरे को अब आगामी शासकीय नीलामी में रखा जाएगा। चौंकाने वाली बात यह है कि इस परिवार की किस्मत पहली बार नहीं चमकी है। इससे पहले साल 2024 में भी इन्हें 19.22 कैरेट का विशाल हीरा मिला था, जो नीलामी में 93 लाख रुपये में बिका था। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद भी इस जमीन से जुड़े परिवार ने मेहनत नहीं छोड़ी। राकेश आदिवासी का कहना है कि इस बार मिलने वाले पैसों से भी वे आगे नई खदान लगाकर अपनी किस्मत आजमाते रहेंगे।

हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब