परिवार के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व की सैर पर निकले सीएम मोहन, अनारकली के साथ खिंचवाई फोटो
पन्ना।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अपने परिवार के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व की सैर पर पहुंचे। यहां तड़के सबसे पहले सीएम मोहन ने एक साथ 10 कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके बाद पत्नी, बेटों-बहुओं के साथ जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान हिनौता कैंप पहुंचकर सीएम मोहन ने परिवार के सदस्यों को लेकर यहां मौजूद हाथियों के साथ तस्वीरें खिंचवाई। यही नहीं, अनारकली नामक हथिनी की जुड़वा मादा हाथियों को दुलार दिया। आपको बता दें कि, पिछले दिनों जुड़वा हाथियों को जन्म देकर अनारकली हाथी चर्चा में आई थी।
सीएम ने सुनी गाइड्स की समस्याएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जंगल की सैर के दौरान पन्ना टाइगर रिजर्व के गाइड्स से भी मुलाकात की। यहां सीएम ने उनकी समस्याएं भी जानी और सामने आईं कुछ समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री यादव सरकार की समीक्षा बैठक और कैबिनेट बैठक के लिए छतरपुर जिले के खजुराहो के लिए रवाना हो गए।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम