नेपाल हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 51 पहुंचा:सुशीला कार्की का पीएम बनना लगभग तय: दावा- राष्ट्रपति संसद भंग करने को तैयार नहीं
काठमांडू।
नेपाल में हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 51 पहुंच गया है। विरोध प्रदर्शन के 5वें दिन 17 मौतों की पुष्टि हुई है। केपी शर्मा ओली के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे को 48 घंटे हो गए हैं, लेकिन अभी तक अंतरिम प्रधानमंत्री तय नहीं हो सका है। इसपर बातचीत आज सुबह 9 बजे फिर से शुरू हो गई है। कल दिनभर चली चर्चा किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशीला कार्की को अंतरिम पीएम बनाने पर लगभग सहमति बन गई है, लेकिन मौजूदा संसद को भंग करने या न करने पर चर्चा रुकी हुई है। बातचीत में भाग लेने वाले एक अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति पौडेल संसद भंग करने को तैयार नहीं। हालांकि, कार्की ने तर्क दिया है कि पहले संसद को भंग किया जाना चाहिए। क्योंकि संविधान के अनुसार संसद कायम रहते हुए किसी गैर-सांसद (जो संसद का सदस्य न हो) को प्रधानमंत्री नहीं बनाया जा सकता।
कार्की राष्ट्रपति पौडेल से मुलाकात करेंगी, संसद भंग करने पर सहमति नहीं
सुशीला कार्की के साथ समन्वय कर रहे ओम प्रकाश आर्यल ने बताया कि कार्की पहले राष्ट्रपति के कानूनी सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूराम कुंवर से मुलाकात करेंगी, इसके बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के साथ निर्णायक बातचीत होगी। यदि सहमति बनती है, तो कार्की आज ही अंतरिम मंत्रिमंडल के प्रमुख के रूप में शपथ ले सकती हैं। अधिकांश मुद्दों पर सहमति हो चुकी है, लेकिन कुछ बिंदुओं पर अभी चर्चा चल रही है। राष्ट्रपति पौडेल ने गुरुवार को कार्की और संवैधानिक विशेषज्ञों के साथ दिनभर और रात में बातचीत की। बैठक में संसद भंग करने पर सहमति नहीं बन पाई। जेन जी आंदोलन के प्रतिनिधियों सहित कुछ पक्षों ने कानूनी आधार पर संसद भंग करने की वकालत की, जबकि अन्य ने संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए कार्यरत संसद की आवश्यकता पर जोर दिया।

पॉलिटिकल ‘चुप्पी’ पर हरीश रावत का बड़ा बयान, सियासत में हलचल
ईरान-इजरायल संघर्ष और होर्मुज संकट के बीच, रूस से भारत को बड़ी राहत
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
राघव चड्ढा पर आतिशी के गंभीर आरोप, सियासत में बढ़ी हलचल