हनुमान मंदिर की नींव खुदाई में मिला 'खजाना', सोने के सिक्कों को पुलिस ने किया जब्त
मुरैना।
मुरैना जिले कैलारस जनपद के सगौरिया पुरा में मंदिर निर्माण के लिए खुदाई के दौरान सोने के सिक्के मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम पंचायत सगौरिया पुरा क्षेत्र में हनुमान जी के मंदिर की नींव डाली जा रही थी। खुदाई के दौरान मिट्टी में से सोने के कई सिक्के मिले। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामपंचायत सगौरिया पुरा सरपंच संतोषी लाल धाकड़ ने बताया कि खुदाई के दौरान सिक्के निकले हैं। यह जमीन मेरे पुरखों की हैं, मंदिर निर्माण के लिए मिट्टी खुदवाई जा रही थी, तभी ये सिक्के मिले। वर्तमान में सभी सिक्के पुलिस के पास हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र परिहार का कहना है फिलहाल 20 से 25 सिक्के हमारे कब्जे में लिए गए हैं, जो मिट्टी से प्राप्त हुए हैं। आगे जांच की जा रही है कि और कितने सिक्के हैं तथा कहां-कहां हो सकते हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस सिक्कों की जांच और असली-नकली की पुष्टि के लिए विशेषज्ञ टीम को बुलाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि यह सिक्के कई साल पुराने हैं। इन सिक्कों की पहचान के लिए पुरातत्व के अधिकारियों को बताया गया है। जांच के बाद पता लग सकेगा किस पद्धति के हैं और कितनी पुराने हैं। फिलहाल इन सभी सिक्कों को जब्त कर थाने में सुरक्षित रखा गया है। सिक्के निकालने की खबर के बाद ग्रामीण उसे इलाके पर सैकड़ों संख्या में पहुंच गए हैं और वहां पर खुदाई भी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी सिक्के निकले थे। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि अगर गहरी खुदाई की जाए तो यहां सिक्के और सोना निकल सकता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा