MP में भाजपा नेता का बहाना हो गया FAIL, कलेक्टर ने भेजा जेल
मुरैना।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपेन्द्र भदौरिया की हिम्मत काम नहीं आई। दुकानदार मुकेश जैन और उनकी बहन गीता जैन के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में शनिवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। जेल जाने से बचने के लिए भदौरिया ने पेट दर्द का बहाना बनाया, लेकिन उसका खेल नहीं चला। अंबाह अस्पताल और फिर जिला अस्पताल में जांच के बाद भी अधिकारियों ने उन्हें तुरंत जेल भेजने के निर्देश दिए। घटना शुक्रवार देर रात बरगद चौराहे स्थित किराना दुकान पर हुई। आरोप है कि भदौरिया ने दुकान से सामान लिया लेकिन भुगतान नहीं किया। जब दुकानदार ने पैसे मांगे, तो गुस्से में अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की पिटाई की। गीता जैन जब भाई को बचाने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई, साड़ी फाड़ी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। कलेक्टर की कड़ी कार्रवाई के बाद दीपेन्द्र भदौरिया को शनिवार रात करीब 12 बजे अंबाह जेल में भेज दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि कानून के सामने कोई भी बड़ा नहीं।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज