मुरैना में थानेदार की गुंडागर्दी! किसानों से बोले – बदतमीजी की तो नीले-पीले होकर जाओगे
मुरैना।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक थाना प्रभारी द्वारा किसानों को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने प्रशासनिक महकमें में हलचल मचा दी है. यह घटना शनिवार रात थाना माता बसैया के बाहर की बताई जा रही है, जहां हाईवे निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी था. मौके पर मौजूद किसानों के अनुसार, सर्वे टीम जब खेतों में काम कर रही थी तो कुछ किसानों ने मुआवजे को लेकर विरोध जताया. विरोध के बाद पुलिस ने एक किसान को थाने ले जाकर हिरासत में लिया था. उस परिजनों और समर्थकों के थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी अरुण कुशवाहा वीडियो में दिखाई देते हैं और कहते सुनाई देते हैं कि अगर किसी ने पुलिस से बदतमीजी की तो यहां से नीले पीले होकर जाओगे. इस धमकी भरे अंदाज का वीडियो किसी ग्रामीण ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही स्थानीय स्तर पर आलोचना शुरू हो गई, लेकिन जिले की पुलिस व प्रशासनिक वरिष्ठ अधिकारी मौन हैं. जब मुरैना के एसपी समीर सौरभ से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा. कलेक्टर लोकेश कुमार का कहना है कि उन्हें अभी तक इस वीडियो की जानकारी नहीं मिली है. वे मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाएंगे और एसपी से चर्चा करेंगे.

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली