कोर्ट की सुरक्षा में सेंध, ब्लाउज में 315 बोर का कट्टा छिपाकर मुरैना कोर्ट में घुसी महिला
मुरैना ।
चंबल का इलाका अपराध और हथियारों की कहानियों के लिए मशहूर रहा है, लेकिन सोमवार को मुरैना ड्रिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जो वाकया हुआ उसने सभी को चौंका दिया. दरअसल, यहां कोर्ट में एक महिला अपने ब्लाउज में 315 बोर का अवैध कट्टा छिपाकर अदालत परिसर में दाखिल हो गई. गनीमत रही कि सिक्योरिटी गेट पर लगे मेटल डिटेक्टर में सायरन बजते ही महिला को पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया.
कोर्ट में कट्टा लेकर क्यों घुसी महिला?
इस घटना से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए. बताया जा रहा है कि महिला पति के साथ कोर्ट पेशी पर आई थी. महिला इस तरह कट्टा छिपाकर मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर क्यों जा रही थी, उसका उद्देश्य क्या था, इसे लेकर पुलिस महिला से कड़ी पूछताछ कर रही है. फिलहाल महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मुरैना जिले के बानमौर निवासी केशव राठौर की सोमवार को मुरैना जिला न्यायालय में पेशी थी. वह पत्नी रेखा राठौर को साथ लेकर कोर्ट पेशी पर आया था. करीब 5 बजे रेखा कोर्ट परिसर से होते हुए मुख्य दरवाजे से मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर जा रही थी. उसने जैसे ही दरवाजे पर लगी मेटल डिटेक्टर मशीन पर पैर रखा, लंबी बीप के साथ मशीन में सायरन बजने लगे. सायरन सुनते ही पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए और महिला को हिरासत में ले लिया. इसके बाद महिला कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली तो ब्लाउज के अंदर 315 बोर का कट्टा मिला.
कोतवाली मुरैना की जांच अधिकारी हेमलता गर्ग ने कहा, '' रेखा नामक महिला ने न्यायालय की सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया है. महिला के पास कट्टा मिलते ही तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद कोतवाली से महिला पुलिस की टीम महिला को थाने लेकर आई. यहां पर हथियार जब्त कर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. महिला की किसके साथ दुश्मनी चल रही थी और वह हथियार लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट में घुसने का प्रयास क्यों कर रही थी, फिलहाल यह बात पता नहीं चली है. पुलिस लॉकअप में उससे पूछताछ कर रही है.''
पूछताछ में महिला ने बताई कट्टा लाने की वजह
मुरैना कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता महेंद्र अग्रवाल ने कहा, '' मेटल डिटेक्टटर बजती ही कुछ पुलिसकर्मियों ने महिला को हिरासत में ले लिया था. इसके बाद लेडी कॉन्स्टेबल को बुलाया गया तो महिला के ब्लाउज में से कट्टा निकला. ये बहुत ही संगीन मामला है.''

डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी