धीरेंद्र शास्त्री की एकता यात्रा में शामिल हुए CM मोहन यादव, सड़क पर बैठ खाई पूड़ी
मथुरा।
मथुरा और वृंदावन में रविवार का दिन धार्मिक आस्था और उत्साह से भर गया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। इसी दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे और यात्रा में सहभागिता दर्ज कराई। यात्रा जैत गांव से शुरू होकर करीब 7 किलोमीटर पैदल चलने के बाद पावन नगरी वृंदावन पहुंची। मार्ग में भक्तों ने भजन-कीर्तन, जयकारों और धर्मोत्सव के साथ माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष रूप से निगरानी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ मिलकर यात्रा में हिस्सा लिया और सड़क पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने पूड़ी, अचार और मिर्च के साथ आयोजित सामूहिक जलपान में सहभागिता की। यात्रियों से बातचीत के दौरान सीएम ने सभी की आस्था और ऊर्जा की प्रशंसा की। धीरेंद्र शास्त्री के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में समरसता और एकता का हर प्रयास प्रशंसनीय है। आज बागेश्वर धाम की इस पदयात्रा में शामिल होकर सौभाग्य का अनुभव हो रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज जुड़ता है और हमें भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पदयात्रा के अंतिम दिन पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पदयात्रा को संतों की परंपरा और सनातन संस्कृति का भव्य उत्सव बताया।

Petrol-Diesel Rate Today: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम या कीमतें रहीं स्थिर? जानें ताजा रेट
शी जिनपिंग की यात्रा से पहले उत्तर कोरिया का बड़ा कदम: किम जोंग उन ने समुद्र में दिखाई नए युद्धपोत की ताकत
जंतर-मंतर पर CJP का महा-मंथन: दिल्ली पहुंचे फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रदर्शनकारियों से की तिरंगा लाने की अपील
घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा भाव, आज कितना देना होगा पैसा?
कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव