"खाकी पर दाग और डर की धार: रिश्वत लेते पकड़ाया ASI, लोकायुक्त को देखते ही ASI की पैंट गीली
खरगोन।
कसरावद थाने में पदस्थ एक एएसआई फरियादी के एक मामले में 20 हजार रुपए रिश्वत के लिए दबाव बना रहा था। शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस ने उसे बस स्टेंड पर रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ दबोचा तो डर के कारण उसकी पैंट गीली हो गई। मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन ने खरगोन जिले के कसरावद थाना में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रवीन्द्र कुमार गुरू को शुक्रवार को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने के बाद भ्रष्ट वर्दीधारी की पैंट कार्रवाई के दौरान गीली नजर आई। हालांकि अधिकारी इसको लेकर स्पष्ट जानकारी देने से कतराते रहे। लोकायुक्त पुलिस इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मुताबिक श्यामलाल उपाध्याय (69), निवासी ग्राम चंदावड़, तहसील भगवानपुरा, जिला खरगोन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके विरुद्ध कसरावद निवासी राजेश बागदरे द्वारा की गई शिकायत के निराकरण के एवज में सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार गुरु उनसे 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
रिश्वत की रकम देने बस स्टेंड पर बुलाया था
शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद 27 मार्च को लोकायुक्त ट्रैप दल का गठन किया गया। टीम ने कसरावद बस स्टैंड पर जाल बिछाकर आरोपी को आवेदक से 7 हजार रुपए लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया।
टीआई का नाम लेकर 20 हजार की डिमांड
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने 20 हजार की रिश्वत मांगी थी, जिसमें उसे कसरावद के थाना प्रभारी को भी राशि देना थी। इसके बाद मामला 10 हजार में तय हुआ। इसमें से वह पहली किस्त के रूप में 3 हजार रुपए गुरुवार को ले चुका था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त इंदौर के कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, आशुतोष मिठास सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम शामिल रही।
लोकायुक्त ने ऐसे दिया कार्रवाई को अंजाम
- आवेदक श्यामलाल ने लोकायुक्त इंदौर में शिकायत की थी
- कसरावद थाने के एएसआई 20 हजार की रिश्वत मांग रहा था
- लोकायुक्त ट्रैप दल ने 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है
- लोकायुक्त गिरफ्त में आते ही रिश्वतखोर एएसआई की पेंट गीली हो गई

‘बदलते भारत की झलक’—सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट को बताया विकास का प्रतीक
16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद, इंडोनेशिया सरकार का फैसला
फैटी लिवर के मरीजों के लिए राहत की खबर, रिसर्च में बड़ा खुलासा
अमेरिका-इस्राइल के हमले में ईरान की शीर्ष लीडरशिप को भारी झटका