'जो खुद 30-35 हजार वोटों से हारा, उसका क्या भविष्य!'— जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर मंत्री धर्मेंद्र लोधी का करारा तंज
खंडवा।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुखिया जीतू पटवारी इस समय जेन जी पर ध्यान केंद्रित कर उनके साथ साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। उनकी इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भी साथ हैं। हालांकि उनकी यह यात्रा चुनावी रणनीति के अनुसार कितनी सफल होती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इस पर खंडवा पहुंचे प्रदेश के धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बड़ा बयान दिया है। उनसे जब पूछा गया कि जीतू पटवारी धरातल पर कांग्रेस पार्टी की पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं तब मंत्री लोधी ने कहा कि, जीतू पटवारी का खुद कोई भविष्य नहीं है। जो खुद 30-35 हजार वोटों से हार गया हो, और उसको कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया हैं, तो उसका क्या भविष्य होगा। मुझे नहीं लगता की वो कांग्रेस को आगे ले जा पाएंगे। वहीं जब मंत्री लोधी से पूछा गया कि आज सुबह ही राज्य मंत्री लखन पटेल को पशुपालन विभाग से हटाया गया है, और उनका विभाग अब मुख्यमंत्री ने खुद अपने पास रखने का निर्णय लिया है तब वे इस बात की जानकारी होने से मना कर गए। साथ ही इस संबंध में संगठन से सवाल पूछने की सीख भी मीडिया को दे गए।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी