भाजपा नेता के रसूख तले दबी रही 'खाकी'! खंडवा में महिला पर जानलेवा हमला, स्तन काटा; 5 दिन बाद जागी पुलिस
खंडवा।
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ सत्ता के रसूख और पुलिस की लापरवाही ने एक पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया। बोरगांव चौकी क्षेत्र के शाहपुरा में एक युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर चाकू से ऐसा हमला किया कि महिला का स्तन कट गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस जघन्य अपराध के बाद भी पुलिस पांच दिनों तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
आधी रात को घर में घुसा दरिंदा
पीड़िता के अनुसार, घटना 11 अप्रैल की रात की है। आरोपी आकाश तिरोले पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। रात करीब 11 बजे जब पीड़िता अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर में अकेली थी, तब आरोपी जाली कूदकर घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुस आया। आरोपी ने पहले छेड़छाड़ की और जब पति के अचानक आ जाने पर उसने विरोध किया, तो आरोपी ने किचन से चाकू उठाकर महिला के सीने और पसलियों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल: 5 दिन तक 'फ्री' घूमता रहा आरोपी
घटना के बाद पीड़िता का पति मोनू राठौर उसे लेकर बोरगांव चौकी पहुँचा, लेकिन पुलिस का रवैया संवेदनहीन रहा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज करने के बजाय उन्हें अस्पताल भेज दिया।5 दिनों तक आरोपी गांव में ही खुलेआम घूमता रहा और पुलिस ने उससे पूछताछ तक नहीं की। पीड़िता के पति ने जब सोशल मीडिया और न्यूज़ के माध्यम से मामला उठाया, तब कहीं जाकर पुलिस प्रशासन की नींद खुली।
मंडल अध्यक्ष का नाम आया सामने, नेताजी की सफाई
पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि आरोपी आकाश के परिवार के सदस्य भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं, जिसके कारण पुलिस दबाव में थी और कार्रवाई नहीं कर रही थी। हालांकि, भाजपा मंडल अध्यक्ष जिेंद्र पटेल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, "मैं अपने परिवार में इकलौता हूं, मेरा कोई भाई नहीं है तो भतीजा होने का सवाल ही नहीं उठता। मेरा नाम जानबूझकर घसीटा जा रहा है।"
देर आए दुरुस्त आए: एसपी के दखल के बाद कार्रवाई
मामला सुर्खियों में आने के बाद खंडवा एसपी ने संज्ञान लिया और पंधाना थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पंधाना थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा के मुताबिक, पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी आकाश तिरोले के खिलाफ जानलेवा हमला और छेड़छाड़ जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

राजस्थान पर जीत के बाद भावुक हुए KKR खिलाड़ी, वरुण ने बताई अंदर की बात
नागपुर शर्मसार: एनजीओ डायरेक्टर रियाज काजी गिरफ्तार, महिला कर्मियों ने खोली पोल
“शब्द कम पड़ जाएंगे…” श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की
टी20 में बड़ा प्रयोग! BCCI की नई रणनीति, दो टीमों की तैयारी