फ्लोराइड युक्त पानी पी रहे 7 गांव के लोग, बीजेपी विधायक ने कहा- पहले भोजन करिए बाद में सवाल
खंडवा।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पानी के बाद खंडवा जिले के किल्लौद ब्लॉक के सात गांवों में फ्लोराइड युक्त पानी का मामला सामने आया है। यह गंभीर संकट प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए बड़ा सवाल बनता जा रहा है। ग्रामीण लंबे समय से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी और टालमटोल रवैया अब खुलकर सामने आने लगा है।
मीडिया के सवालों से भागे विधायक नारायण पटेल
इसी मुद्दे को लेकर जब मीडियाकर्मियों ने मांधाता विधायक नारायण पटेल से सवाल किया तो वे कैमरे देखकर जवाब देने की बजाय वहां से उल्टे पांव लौटते नजर आए। कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक नारायण पटेल ने फ्लोराइड युक्त पानी और घाट घोटाले पर पूछे गए सवालों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। पत्रकार सवाल पूछते रहे, लेकिन विधायक चुप्पी साधे रहे और मौके से निकल गए। उनका यह व्यवहार कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
“पहले भोजन कर लीजिए” कहकर टाले सवाल
मीडिया के सवालों से बचते हुए विधायक ने पत्रकारों से कहा कि सवाल-जवाब तो चलते रहेंगे, पहले भोजन कर लीजिए। लेकिन मीडियाकर्मी जब उनके पीछे तक पहुंचे, तब भी उन्होंने किसी सवाल का जवाब देना उचित नहीं समझा। कैमरे के सामने इस तरह से बचने को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कांग्रेस ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
इस पूरे मामले को लेकर रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन और सरकार पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि क्या खंडवा प्रशासन इंदौर जैसी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? पिछले कई दिनों से किल्लौद ब्लॉक के ग्रामीण अत्यधिक फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन न तो वैकल्पिक पेयजल की व्यवस्था की गई और न ही स्वास्थ्य जांच के पुख्ता इंतजाम हुए।

Seoni के स्कूलों में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
Bhopal के बड़े तालाब पर बढ़ता अतिक्रमण
Gaurav Gogoi इंडिया-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष नामित