नगर निगम कर्मियों को SDM ने बताया बैल और भेड़, विरोध में उतरे कर्मचारियों ने कहा-'हमारा आत्म-सम्मान भी जरूरी'
खंडवा।
खंडवा निगम परिसर में बुधवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने काम बंद कर महापौर कक्ष के सामने हंगामा करते हुए नारेबाजी की. हंगामा कर रहे कर्मचारियों का आरोप था कि 15 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में पट्टा वितरण की बैठक के दौरान खंडवा एसडीएम ऋषी सिंघई ने उन्हें अमर्यादित शब्द बोलते हुए बैल और भेड़ की संज्ञा दे डाली. यही नहीं कर्मचारियों का आरोप था कि एसडीएम यहीं नहीं रुके और उन्होंने जनप्रतिनिधियों वे साथ मिलकर कर्मचारियों को भ्र्ष्टाचार करने वाला तक कह दिया.
SDM सोकर नहीं उठते तब से कर्मचारी करते हैं काम
इधर, निगम कर्मचारी अध्यक्ष हरीश दुबे का कहना था कि बैठक के दौरान एसडीएम ने निगम कर्मचारीयों से अभद्रता की है, इसलिए हम एसडीएम से कहना चाहते हैं कि वो हमें इतना भी छोटा कर्मचारी ना समझे. हमारे कर्मचारी सुबह 5:00 बजे से काम शुरू करते हैं, जब एसडीएम साहब सोकर भी नहीं उठते, और तब तक काम करते रहते हैं जब वो सो जाते हैं. इसलिए हमारे कर्मचारियों का स्वाभिमान रहेगा तो ही हम आने वाले समय में प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे. हमारा आत्मसम्मान बहुत जरूरी है. यदि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होती है तो हम बड़े आंदोलन का रुख करेंगे.
शहर में अराजकता का माहौल
एमआईसी सदस्य राजेश यादव का कहना ने बताया कि सबसे पहले तो निगम के कर्मचारी और पार्षदों पर इस तरह से भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले अधिकारी को हटाया जाना चाहिए... या तो वो एक भी भ्रष्टाचार के आरोप को साबित करके दिखाएं. वो निगम कर्मचारियों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं. सभी पार्षद और महापौर जिला कलेक्टर से मिलकर ऐसे कर्मचारियों को हटाने की मांग करेंगे. नहीं तो शहर में अराजकता का माहौल पैदा होगा, इसलिए इस तरह के अधिकारी को तुरंत हटाना चाहिए.
SDM बड़े अधिकारी, सोच विचार कर बोलना था
खंडवा महापौर अमृता यादव ने बताया कि किसी को भी अधिकार नहीं है कि वे किसी दूसरे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करें, जबकि निगम के कर्मचारी और अधिकारी पूरे समय शहर को सुंदर, स्वच्छ बनाने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करने में लगे रहते हैं. इसके बावजूद उनके साथ जो अभद्रता की गई है, उसको लेकर जिला कलेक्टर से मिलकर उचित कार्रवाई करवाई जाएगी, क्योंकि एसडीएम एक बड़े पद के अधिकारी हैं, उन्हें सोच विचार कर ही बोलना चाहिए.

भारत की अर्थव्यवस्था को मिली मजबूत रेटिंग, भारत की तारीफ
Donald Trump की बड़ी चेतावनी: Iran को मिटाने की धमकी, सैन्य कार्रवाई शुरू
पांच राज्यों में कांग्रेस का कमाल, सियासत की सबसे बड़ी गेमर बनी
DMK गठबंधन पर सवाल, TVK संग जीत का दावा
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू तरीके आजमाएं