सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त! मरीजों की जगह बेड पर आराम फरमा रहे कुत्ते, मचा हड़कंप
खंडवा।
मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। किल्लोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मरीजों के लिए बने अस्पताल के बेड पर तीन-तीन कुत्ते बेफिक्र होकर आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल और प्रशासन की भारी लापरवाही उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
मरीज की शिकायत पर खुली अस्पताल की पोल
दरअसल, यह वीडियो अस्पताल में मौजूद एक मरीज ने ही बनाया। फिर खंडवा सीएमएचओ को इसकी शिकायत कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएचओ ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था नाम मात्र की रह गई है। वहीं, गार्ड की ड्यूटी पर भी गंभीर सवाल उठते हैं।
बिना डर बेड पर कुत्तों का कब्ज़ा
तस्वीरों और वीडियो में कुत्ते पूरी तरह बेफिक्र दिखाई दे रहे हैं जैसे मानो अस्पताल उनके आरामगाह हो। तीन-तीन कुत्तों का बेड पर बैठकर आराम करना साफ दर्शाता है कि अस्पताल प्रशासन, बीएमओ और सुरक्षा कर्मचारियों की लापरवाही किस हद तक बढ़ चुकी है।
सीएमएचओ ने बीएमओ को भेजा नोटिस
वीडियो सामने आने के बाद सीएमएचओ डॉ ओपी जुगतावत ने किल्लोद स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन