बीजेपी विधायक ने SP से की सभी मदरसे-मस्जिदों की जांच की मांग, बोलीं- यह हरकत देश को खोखला करने की चाल
खंडवा।
मध्य प्रदेश के खंडवा में मदरसे के इमाम के कमरे से लगभग 19 लाख रुपए नकली करेंसी की जानकारी मिलते ही बीजेपी विधायक कंचन तनवे एसपी ऑफिस पहुंची। उन्होंने एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर से मिलकर मामले की जानकारी ली।
घटना की शिकायत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से
बीजेपी विधायक कंचन तनवे ने कहा कि नकली नोटों के मिलने की जानकारी जैसे ही मुझे मिली तो मैं तुरंत एडिशनल एसपी से मिलने चली आई। हमारी मांग है, कि सभी मस्जिद और मदरसों की जांच होना चाहिए। क्योंकि नकली नोटों कि यह चाल देश को खोखला करने की साजिश दिखाई पड़ रही है। इतना ही नहीं बीजेपी विधायक ने इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से करने की बात भी कहीं।
आरोपी जुबेर पहले भी गिरफ्तार हो चुका है
बता दें कि रविवार को खंडवा पुलिस ने जावर थाना क्षेत्र के पेठिया गांव स्थित मस्जिद के इमाम जुबेर अंसारी के कमरे से 19 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। इमाम जुबेर अंसारी को कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र की मालेगांव पुलिस ने 10 लाख रुपए की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी इमाम जुबेर अंसारी के जिस घर से 19 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए उस कमरे को सील कर दिया है।

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली