खंडवा नकली नोट कांड पर बोले मंत्री विजयवर्गीय - बोले मदरसे अब बन रहे हैं गैरकानूनी धंधों का अड्डा
खंडवा।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के एक मदरसे से नकली नोट बरामद होने की घटना के बाद प्रदेश में सियासी पारा और भी चढ़ गया है। अब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान विजयवर्गीय ने कहा कि अब मदरसे अवैध गतिविधियों के केंद्र बनते जा रहे हैं। बाहर से लोग आकर यहां अवैध कामों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में सामने आई घटनाओं से यह बात साबित भी हुई है। मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मदरसों के लिए विशेष पॉलिसी बनाने का आग्रह भी किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि खंडवा के मदरसे में नकली नोट मिलने के मामले पर मुख्यमंत्री जल्द ही कोई कड़ा कदम उठा सकते हैं।

प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव