पिछला पूरा हुआ नहीं, अब मंत्री जी ने कर दिया नया वादा, इस बार युवाओं को लेकर की बड़ी घोषणा
झाबुआ।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर झाबुआ में आयोजित यूनिटी मार्च में शामिल होने आए प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह एक बार फिर सुर्खियों में रहे। वजह पुराने अधूरे वादे के बीच नया बड़ा वादा। करीब सवा साल पहले झाबुआ के स्वच्छता प्रहरियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलवाने का आश्वासन देने वाले मंत्री शाह अब 200 युवाओं को अपने खर्च पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ले जाने की घोषणा कर गए। इससे पहले किया गया उनका वादा पूरा नहीं हुआ, इसलिए अब इस नए वादे पर भी सवाल उठने लगे हैं।
झाबुआ को मिलेगा नया स्टेडियम
सांसद अनीता चौहान की मांग पर मंत्री शाह ने घोषणा की झाबुआ में एक बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा। इसमें जिम सहित आधुनिक सुविधाएं होंगी। स्टेडियम के लिए उपयुक्त जमीन खोजने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ऽवीं पास लेकिन आगे पढ़ नहीं पाने वाले युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोला जाएगा। यहां युवाओं को ड्राइविंग सहित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12वीं पढ़ रहे युवाओं को पॉलीटेक्निक कॉलेज का भ्रमण कराया जाएगा ताकि वे तकनीकी शिक्षा की ओर प्रेरित हों।
पुराना वादा अभी भी अधूरा
स्वच्छता प्रहरियों का इंतजार 29 अगस्त 2024 को मंत्री शाह ने झाबुआ आकर नगर पालिका की स्पेशल- टीम से कहा था कि उन्हें वे दिल्ली ले जाकर पीएम मोदी से मिलवाएंगे। प्रधानमंत्री ने मन की बात में झाबुआ के वेस्ट टू आर्ट प्रोजेक्ट की चर्चा की थी, जिसके बाद यह आश्वासन दिया गया। लेकिन, अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। स्वच्छता प्रहरी आज भी इंतजार कर रहे हैं। पुराने वादों पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री शाह ने कहा, पूर्व में जो भी कहा था, वह पूरा करेंगे। बीच में कई घटनाकम हुए, इसलिए झाबुआ आना नहीं हो पाया।

CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक संपन्न: बारिश से खराब फसलों पर मिलेगा मुआवजा, कई प्रस्तावों को मंजूरी
इंडियन पॉइंट न्यूक्लियर प्लांट पर गंभीर आरोप: 60 साल तक हडसन नदी में रेडियोधर्मी पानी छोड़ने का दावा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “74 वर्ष बाद” पुस्तक का किया विमोचन