जयपुर । 
जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई के शरीर टुकड़ों में बंट गए। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। हादसे में 10 घायल हो गए l 6 गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था।  इस दौरान उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी। लोगों ने डंपर ड्राइवर को मौके से पकड़ लिया। वह नशे में था। ड्राइवर कल्याण मीणा विराटनगर का रहने वाला है, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।