"ट्रेड डील वापस लो वरना देशभर में होगा चक्काजाम"— जबलपुर में हुंकार भर बोले यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब
जबलपुर ।
जबलपुर में आज यूथ कांग्रेस बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एकदिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे हैं। वे दोपहर में सिविक सेंटर में सभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद कलेक्ट्रेट घेराव के लिए कूच किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
‘ट्रेड डील से किसानों और देश को होगा नुकसान’
सोमवार को मीडिया से बातचीत में उदय भानु चिब ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण देश की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की प्रस्तावित यूएस ट्रेड डील से किसानों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा, यह डील देश के किसानों को बर्बाद कर देगी। देश का डेटा मुफ्त में अमेरिका के पास जाएगा और मजदूर वर्ग पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। प्रधानमंत्री समझौता कर देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
देशभर में आंदोलन की चेतावनी
यूथ कांग्रेस ने साफ किया कि यह विरोध सिर्फ मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा। भारतीय युवा कांग्रेस देशभर में इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी। चिब ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इस डील को वापस नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा।
महंगाई और फॉरेन पॉलिसी पर भी हमला
चिब ने महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि हालात ऐसे हैं कि लोगों को 3500 रुपए तक में सिलेंडर ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है और लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र की विदेश नीति को “फेल” बताते हुए कहा कि इसके कारण देश में संकट जैसी स्थिति बन रही है।
चुनाव को लेकर बड़ा दावा
चिब ने आगामी चुनावों पर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि 4 मई को आने वाले नतीजों में बीजेपी की किसी भी राज्य में सरकार नहीं बनेगी।

दर्दनाक एक्सीडेंट में नौ की जान गई, तीन घायल
मतदाता सूची में बड़ा ‘क्लीनअप’: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, 2 करोड़ नए जुड़े
हार्दिक के आउट होते ही क्रुणाल का जोश, सोशल मीडिया पर चर्चा