पकड़ा-पटका और सिर से सटाकर मारीं 3 गोली:जबलपुर में बीच सड़क युवक की हत्या; मोटरसाइकिल पर भाग निकले दोनों हमलावर
जबलपुर।
जबलपुर के सिहोरा तहसील अंतर्गत खितौला थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना करीब दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ चिंटू को दो बदमाशों ने खितौला बाजार में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिहोरा और खितौला पुलिस, एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारीबहु स्टेडियम के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। लोग जब मौके पर पहुंचे तो धर्मेंद्र सिंह खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने बेहद नजदीक से गोली चलाई, जिससे उसे बचाने की कोई संभावना नहीं बची।

ऑनलाइन आवेदन में सर्वर बाधा से परेशान बोर्ड परीक्षार्थी
ग्रामीण इलाकों में ऑनलाइन सट्टे का जाल, IPL मैच पर दांव लगवाते 4 गिरफ्तार
कोरबा में नशे में कार चालक का आतंक, ट्रेलर से टक्कर के बाद गाड़ी नाली में घुसाई
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी हमले का दावा, 5 ईरानी नागरिकों की मौत
गंगा ब्रिज प्रोजेक्ट लगभग पूरा, अब जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां