कॉन्स्टेबल के खाते में आए 55 लाख रुपए:जबलपुर एसएएफ बटालियन में 2 करोड़ की हेराफेरी; 20 पुलिसवालों के बैंक खाते बंद किए
जबलपुर ।
जबलपुर की 6वीं SAF (स्पेशल आर्म्ड फोर्स) बटालियन में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा के TA (ट्रैवलिंग अलाउंस) घोटाले का दायरा बढ़ता जा रहा है। शुरुआत में 10–12 लोगों का नाम था, लेकिन जांच बढ़ी तो 20–25 आरक्षक और प्रधान आरक्षक इसमें फंस गए। चौकाने वाली बात ये है कि जिनकी नौकरी को मुश्किल से 5–7 साल हुए, उनके खाते में लाखों रुपए मिले। इनमें से एक ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। एक अन्य आरोपी ने फरारी के दौरान शादी रचा ली। घोटाले में कुछ सैनिक ऐसे भी शामिल हैं, जिनका दूसरे जिलों में ट्रांसफर हो चुका है। उन्हें नोटिस देकर बुलाया जा रहा है। आरक्षक अभिषेक झारिया के बैंक खाते में 582 TA बिलों से 55 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए गए। जबकि उसकी 7 साल की सैलरी और एरियर मिलाकर भी सिर्फ 26 लाख बनते हैं। घोटाला तब पकड़ा, जब स्टेट फाइनेंस इंटेलिजेंस सेल ने उनके खातों पर नजर डाली। मामले में एक पत्र कोष लेखा विभाग से जबलपुर कलेक्टर के पास भी पहुंचा है, जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम गठित की है। टीम को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
200 गुना ज्यादा रकम, 12 आरक्षकों को TA से 10–10 लाख
SAF में आरक्षकों का शुरुआती वेतन 23–25 हजार रुपए महीना होता है। कोष एवं लेखा आयुक्त के निर्देश पर जब स्टेट फाइनेंस इंटेलिजेंस सेल ने जांच की तो पता चला कि कुछ के बैंक खातों में उनकी सैलरी से 200 गुना ज्यादा रकम पड़ी है। 12 आरक्षकों के खातों में सिर्फ TA बिल से 10 लाख रुपए से जमा मिले। स्टेट फाइनेंस इंटेलिजेंस सेल की जांच में पता चला है कि 6वीं बटालियन एसएएफ रांझी, जबलपुर में यात्रा भत्ता देयक, चिकित्सा भत्ता देयक और एफवीसी देयकों से कर्मचारियों को अत्यधिक राशि का भुगतान किया गया है।
निलंबन के बाद हादसा– अभिषेक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
टीए कांड खुलते ही सत्यम और अभिषेक दोनों निलंबित कर दिए गए। शर्म और दबाव में अभिषेक ने 12 नवंबर को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। उधर, सत्यम जांच शुरू होते ही गायब हो गया और फिर छिंदवाड़ा में उसकी शादी का कार्ड सामने आया। इसमें वेन्यू छिंदवाड़ा और डेट 22 नवंबर लिखी थी। शादी की जानकारी उसने विभाग को नहीं दी। अब उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई और गुमशुदगी के बाद फरारी दोनों में केस बन रहा है।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम