डेली कॉलेज बना 'सियासी अखाड़ा', दिग्विजय सिंह ने बोर्ड को पत्र लिख पूछा- कैसे मिली भाजपा को अनुमति?
इंदौर ।
इंदौर के डेली कॉलेज में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाने पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कॉलेज प्रबंधन से जवाब मांगा है और यह पूछा है कि देश के प्रतिष्ठित काॅलेज का उपयोग राजनीतिक गतिविधियों के लिए क्यों किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने काॅलेज के बोर्ड को पत्र भी लिखा है।
डेली कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 अप्रैल को प्रशिक्षण वर्ग आयोजित जा रहा है। जिसमें छह राज्यों के पदाधिकारी आ रहे है। इस आयोजन पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है और कॉलेज के बोर्ड प्रेसिडेंट को पत्र लिखकर पूछा है कि इस तरह के राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति किस आधार पर दी गई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान का उपयोग राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जाना ठीक नहीं है। उन्होंने इसे संस्थान की गरिमा के खिलाफ बताया और मामले में स्पष्ट जवाब की मांग की है। डेली कॉलेज परिसर में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी से जुड़े लोग शामिल हुए। इस आयोजन के सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शिक्षा संस्थानों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए, जबकि भाजपा की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस आयोजन के लिए सोमवार से नेतागणों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।