इंदौर में 'तलवारबाजी': पार्किंग विवाद में बीजेपी नेता के भाई ने जिम संचालक पर किया जानलेवा हमला, वीडियो वायरल
इंदौर।
पार्किंग विवाद को लेकर इंदौर में बीजेपी नेता के चचेरे भाई ने तलवार से जिम संचालक पर हमला किया है। पूरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। पार्किंग को लेकर हुई बहसबाजी ने हिंसक रूप ले लिया है। पीड़ित 60 फीड रोड पर जिम का संचालन करता है। घटना का एक वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
पार्किंग को लेकर है विवाद
दरअसल, यह पूरा विवाद कार पार्किंग को लेकर था। जिम संचालक और पड़ोसी में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सामान्य बातचीत धीरे-धीरे बहसबाजी में बदल गई। पड़ोसी को जिम के बाहर बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों को लेकर आपत्ति थी। बातचीत से मामला सुलझा नहीं और तनावपूर्ण हो गई।
बीजेपी नेता के भाई ने किया तलवार से हमला
वहीं, जिस जगह पर विवाद चल रहा था, उसी जगह पर बीजेपी के नेता कमलेश खंडेलवाल के चचेरे भाई राकेश खंडेलवाल मौजूद थे। उन्होंने गुस्से में तलवार उठाई और अपने पड़ोसी जिम संचालक आशु व्यास पर हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
आशु व्यास को आई चोटें
तलवार के हमले से जिम संचालक ने खुद को बचा लिया है। उन्होंने अपने हाथों से तलवार को पकड़ लिया। इसकी वजह से शरीर के दूसरे अंगों को नुकसान नहीं पहुंचा है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत वहां पर बीच बचाव किया है। साथ ही दोनों पक्ष के लोगों को अलग किया है। इसके साथ ही राकेश खंडेलवाल से लोगों ने तलवार छीन लिया है।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
वहीं, विवाद की स्थिति को देखते हुए मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई है। साथ ही एरोड्रम थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना से जुड़े वीडियो को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। आगे चलकर इसे सबूत के तौर पर इस्तेमाल करेगी। वहीं, स्थानीय स्तर पर इस मामले को सुलझाने की कोशिश की गई है। साथ ही लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाया है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज न की जाए। गौरतलब है कि जिम संचालक आशु व्यास ने कहा है कि हमने बचाव के लिए हाथ से तलवार रोकी है। हमारी जान बच गई है। वह पल मेरे लिए डरावना था। हमें चोट आई है। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा है कि अगर कोई व्यक्ति हथियार का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मौसम का रुख बदला: केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फ़बारी, ठिठुरन बढ़ी
नामांकन के बाद ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी, 91 लाख नाम कटना चिंताजनक
दिल्ली की बल्लेबाजी बनाम गुजरात की मजबूत गेंदबाजी दिलचस्प
बिजली टैरिफ में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया