सत्तन गुरु 'कुर्सी कांड' पहुँचा दिल्ली: बेटी कनुप्रिया का PM मोदी को पत्र, बोलीं- 'पिता के खिलाफ रची गई सोची-समझी साजिश'
इंदौर।
इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता व कवि सत्तन गुरु को सीएम मोहन के कार्यक्रम में कुर्सी न मिलने वाला मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। मंच पर कुर्सी न मिलने की वजह से यह घटना बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनती नजर आ रही है। भाजपा नेता की बेटी कनुप्रिया ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है जिसमें गंभीर आरोप लगाए हैं। कनुप्रिया ने इस महज एक इत्तफाक नहीं बल्कि सोची समझी साजिश बताया है। कनुप्रिया ने पीएम मोदी के नाम खुला पत्र लिखते हुए कहा कि, पिता को सीएम के कार्यक्रम में कुर्सी ने मिलना एक सोची समझी साजिश है। बता दें कि सत्तन गुरु कार्यक्रम में कुर्सी न मिलने से नाराज होकर लौट आए थे। कार्यक्रम में अतिथि सूची में उनका नाम था इसके बावजूद भी कुर्सी नहीं दी गई। कांग्रेस नेत्री व सत्यनारायण की बेटी कनुप्रिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि 29 मार्च को दशहरा ग्राउंड पर आयोजित नगर निगम के भव्य कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव के अतिथ्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कवि सत्यानारायण सत्तन के साथ अपमानजनक घटना हुई। अतिथि सूची में उनका नाम शामिल था, लेकिन जानबूझ कर सोची समझी साजिश के तहत उन्हें कुर्सी नहीं दी गई। यह घटना लोकतांत्रिक मूल्य के विरुद्ध हुई प्रतीत होती है। इस संबंध में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

राशिफल 28 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
उज्जैन के डायल-112 हीरोज
मध्य प्रदेश की राजनीति में AAP का बड़ा प्लान, 2028 में सभी सीटों पर चुनावी ताल ठोकने की तैयारी