कुत्तों का आतंक: अब पार्षद भी सुरक्षित नहीं! MIC सदस्य मनीष मामा को कुत्ते ने काटा,पहुँचे अस्पताल
इंदौर।
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक अब आम जनता से बढ़कर नगर निगम के गलियारों तक पहुँच गया है। वही पार्षद और MIC सदस्य मनीष शर्मा 'मामा', जिनका भाजपा प्रशिक्षण शिविर में मिथुन चक्रवर्ती के स्टाइल में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, अब आवारा कुत्तों के 'हमले' का शिकार हो गए हैं।
दौड़ते हुए अस्पताल पहुँचे 'मामा'
मिली जानकारी के अनुसार, आवारा कुत्ते के काटने के बाद मनीष मामा की हालत ऐसी हुई कि उन्हें आनन-फानन में दौड़ते हुए सरकारी अस्पताल पहुँचना पड़ा। वहाँ उन्होंने रेबीज का इंजेक्शन लगवाया और अपना उपचार कराया। कल तक जो पार्षद मंचों पर थिरक रहे थे, आज वे दर्द और इंजेक्शन के साये में हैं।
सोशल मीडिया पर 'चटकारे', जनता के तीखे सवाल
जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इंदौर में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। लोग सोशल मीडिया पर जमकर 'चटकारे' ले रहे हैं और निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं:"अब तो खुद MIC मेंबर ही शिकार हो गए, क्या अब भी निगम की नींद खुलेगी?" शहरवासी लंबे समय से कुत्तों के बढ़ते आतंक की शिकायत कर रहे थे, लेकिन नगर निगम ने केवल खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं किया। लोगों का कहना है कि जब तक आम आदमी कट रहा था, तब तक कोई सुनने वाला नहीं था। अब जब सत्ताधारी खुद इसकी चपेट में आए हैं, तो शायद शहर की सड़कों पर कोई समाधान दिखे।
क्या अब बदलेगी तस्वीर?
इंदौर में आवारा कुत्तों की समस्या एक गंभीर रूप ले चुकी है। मनीष मामा के साथ हुई इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि आतंक किसी का ओहदा देखकर नहीं आता। अब देखना यह है कि क्या खुद पर बीतने के बाद निगम के जिम्मेदार अधिकारी और पार्षद महोदय शहर को डॉग बाइट के खतरे से बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाते हैं, या फिर यह भी एक 'वायरल किस्सा' बनकर रह जाएगा।

राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
Madhya Pradesh High Court का बड़ा फैसला, दूसरे राज्य के OBC सर्टिफिकेट पर नहीं मिलेगा आरक्षण