"पटवारी की हुंकार: 35 मौतों का हिसाब लेगी कांग्रेस, महापौर और जिम्मेदारों पर होगी सीधी कार्रवाई"
भोपाल ।
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर तीखा बयान सामने आया है। जीतू पटवारी ने इंदौर में कथित जहरीले पानी की घटना को लेकर सत्ताधारी दल पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार ने इंदौर दूषित पानी से मरे 35 लोगों के मौत के जिम्मेदारों को सजा नहीं दिलाई, लेकिन कांग्रेस की सरकार में सभी दोषियों पर बड़ी कार्रवाई करेंगे और उन्होंने जेल भिजवाएंगे।
कांग्रेस का भाजपा पर सीधा हमला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि इंदौर में जहरीले पानी की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई, लेकिन इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने जिम्मेदार महापौर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता बताते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
2028 को लेकर दी चेतावनी
पटवारी ने कहा कि अगर 2028 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकार बनती है, तो इस मामले में जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दावा किया कि दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। जीतू पटवारी ने कहा कि मैं वचन देता हूं इंदौर शहर की जनता को आरोपियों को सजा दिलवाकर रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पता लगाना है तो किसी रॉकेट साइंस की जरूरत नहीं है। अपने स्थानीय भाजपा नेता की 10 साल पहले की जीवन शैली को देखो और आज की जीवनशैली को देखो, अपने आप पता चल जाएगा। अगर उसमें आर्थिक बदलाव आया है तो यह आपके खून पसीने के पैसे के भ्रष्टाचार से आया है। इंदौर शहर को भारतीय जनता पार्टी ने जो लूटा उसके कारण उनकी जीवन शैली में बदलाव आया है।

बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होगा IPL, सीधे मैच से होगा आगाज
भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
कार्यालय खाली करने के आदेश पर कांग्रेस का हंगामा, सियासत गरमाई
उस्मान तारिक के एक्शन की नकल इस गेंदबाज को पड़ी भारी
IPL 2026 में छिड़ी नई बहस, आमने-सामने आए दो बड़े नाम