वास्तु और शौर्य का संगम: राजनाथ सिंह के नए कार्यालय के शिल्पकार बने इंदौर के राजेंद्र जैन
नई दिल्ली/इंदौर, सबकी खबर।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब दिल्ली स्थित अपने नए कार्यालय 'कर्तव्य भवन' में बैठने लगे हैं। 19 मार्च को उन्होंने पूरे विधि-विधान और पूजन के साथ इस कार्यालय में प्रवेश किया। इस कार्यालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका संपूर्ण निर्माण और आंतरिक व्यवस्था इंदौर के प्रसिद्ध वास्तुविद और भूगर्भ शास्त्री राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में की गई है।
वास्तु और विज्ञान का संगम
रक्षा विभाग ने अप्रैल 2025 में राजेंद्र जैन से संपर्क किया था। उनका उद्देश्य इस महत्वपूर्ण कार्यालय को पूरी तरह सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) से भरपूर बनाना था, क्योंकि यहाँ रक्षा मंत्री के साथ-साथ तीनों सेनाओं के प्रमुखों का भी आवागमन रहता है। राजेंद्र जैन ने दिल्ली पहुँचकर निर्माण कार्य में वास्तु के अनुसार आवश्यक बदलाव कराए, ताकि हवा, पानी और ऊर्जा का संतुलन बना रहे।
स्वर विज्ञान के अनुसार हुआ गृह प्रवेश
19 मार्च को हुए उद्घाटन के दौरान राजेंद्र जैन स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने राजनाथ सिंह का तिलक कर स्वागत किया। विशेष बात यह रही कि रक्षा मंत्री को उनकी मुख्य कुर्सी पर बिठाने के लिए 'स्वर विज्ञान' का सहारा लिया गया, जिसमें साँसों की गति (दायां या बायां स्वर) देखकर सही समय पर बैठने का निर्णय लिया गया।
बढ़ती प्रसिद्धि और इंदौर का मान
राजेंद्र जैन मूल रूप से विदिशा के रहने वाले हैं और अब इंदौर में रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे राजनाथ सिंह के पारिवारिक सलाहकार के रूप में भी उभरे हैं। जैन साहब का मानना है कि वास्तु और स्वर शास्त्र कोई ढकोसला नहीं बल्कि पूर्णतः विज्ञान है। वर्तमान में वे न केवल देश, बल्कि विदेश में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और नई पीढ़ी को इस विज्ञान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर इंदौर और पूरे मध्य प्रदेश के उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

पिनगवां में अतिक्रमण की मार: मुख्य रास्ते पर लंबा जाम
पिता-पुत्र की जंग में फंसा पीएमके का 'आम', मामला सिविल कोर्ट को सौंपा गया
ट्रंप बोले: अमेरिका-ईरान जंग टालने पर हुई बातचीत, बिजली संयंत्रों पर हमले से बचाव