इंदौर अग्निकांड: EV चार्जिंग बनी जानलेवा, पीएम मोदी ने जताया शोक और मुआवजे का किया ऐलान
इंदौर ।
इंदौर में बुधवार सुबह हुई आग की भीषण घटना के बाद सभी सहम गए। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुःखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर दिए संदेश में पीएम मोदी ने दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाने का ऐलान किया है। जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार चार्जिंग को नई चुनौती मानते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर में सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि इंदौर में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि से गहरा दुःख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। पीएम मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना ईश्वर से की है। पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतक परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
मोहन यादव बोले- ई-कार चार्जिंग नई चुनौती
इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से पूरे घर में लगी भीषण आग और जनहानि के समाचार से आहत मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दुख व्यक्त किया है। मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से हुई दुर्घटना से नई चुनौती सामने आई है, इसकी गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को व्यवस्थित जांच के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने एवं जागरूकता की दिशा में हम कार्य करेंगे।

गुजरात में मौसम ने ली करवट, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
पिनराई विजयन की संपत्ति को लेकर खुलासा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’ पेश