साहब! यहाँ जज भी सुरक्षित नहीं: इंदौर एडीजे कोर्ट में गिरा पंखा, जर्जर छत और पुरानी वायरिंग ने बढ़ाई दहशत!
इंदौर।
कोर्ट रूम में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तेज रफ्तार सीलिंग फैन अचानक से खुलकर जज के ऊपर गिर गया। यह हादसा तब हुआ जब कोर्ट चल रही है। उस वक्त कोर्ट रूम में दर्जनों लोग मौजूद थे। सिलिंग फैन गिरते ही हंगामा मच गया। इसके बाद जज साहब को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना एडीजे कोर्ट की है।
एडीजे के सिर पर गिरा पंखा
उस समय कोर्ट में मौजूद बार एसोसिसएशन के अध्यक्ष एलएल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पंखा एडीजे के सिर पर गिरा खा। पंखा गिरने पर तेज आवाज हुई। इस दौरान कोर्ट रूम में मौजूद सभी लोग डर गए। जानकारी मिलते ही सभी लोग कोर्ट रूम में पहुंचे। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव
वहीं, डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल में जांच की है। इसके बाद एडीजे अवकाश पर चली गई हैं। इस घटना के बाद कोर्ट रूम की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है।
कर्मचारियों के लिए टॉयलेट भी नहीं
कोर्ट आने वाले अधिवक्ताओं का कहना है कि परिसर में कर्मचारियों के लिए टॉयलेट भी नहीं है। एक पब्लिक टॉयलेट है, जिसका सभी लोग उपयोग करते हैं। बारिश के दौरान कोर्ट रूम में लीकेज भी होता है। वहीं, वायरिंग भी बरसों पुरानी है। बारिश के दिनों में समस्या बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि पहले भी यहां इस तरह की घटना हो चुकी है। जज के सामने छत के प्लास्टर गिर चुके हैं। मगर इन घटनाओं से सबक नहीं ली गई है।
नई बिल्डिंग का चल रहा है काम
गौरतलब है कि पीपल्याहाना में नई कोर्ट बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। कहा जा रहा है कि इसके निर्माण में अभी एक से डेढ़ साल का वक्त लगेगा। इस बिल्डिंग में फैन नहीं होगा। पूरी तरह से एयरकूल्ड होगा। हालांकि वर्षों पहले बनी पुरानी बिल्डिंग अब जर्जर होने लगी है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों के लिए यह खतरे से खाली नहीं है।

चोटों से जूझ रहे Mayank Yadav, कब करेंगे धमाकेदार वापसी?
13 साल पुराने मामले में दुष्कर्मी कपड़ा व्यापारी को सजा
एयरस्ट्राइक में अली लारीजानी को निशाना बनाने का दावा
छत्तीसगढ़ में अजीब चोरी, सोना-चांदी छोड़ गैस सिलेंडर ले उड़ा चोर