रीयल लाइफ में भी 'फिल्मी' हुई मोनालिसा की प्रेम कहानी: पिता की पसंद ठुकराई, 6 महीने के प्यार के लिए छोड़ा घर-बार
खरगोन।
महेश्वर की मोनालिसा ने फरमान से शादी कर अपने परिवार से रिश्ता तोड़ लिया है। परिवार के लोगों के खिलाफ जाकर उसने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी की है। उसके पिता और चाचा नहीं चाहते थे कि वह दूसरे धर्म में जाकर शादी करे। मोनालिसा बंजारा समाज से आती है। शादी के बाद उसके पति फरमान ने बताया है कि केरल बहुत अच्छी जगह है। हमलोग यही रहने का प्लान बना रहे हैं।
छह महीने पहले हुआ था प्यार
शादी के बाद मोनालिसा भोसले ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केरल और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। मोनालिसा ने कहा कि यहां के लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। मोनालिसा और फरमान का प्यार छह महीने पहले ही चढ़ा था। इसके बाद फरमान कहता है कि छह महीने का प्यार 60 साल जैसा है।
मोनालिसा ने किया प्रपोज
वहीं, फरमान ने कहा कि हम भी एक्टर हैं। हम दोनों को एक फिल्म में काम कर रहे थे। इस दौरान मोनालिसा ने पहले मुझे प्रपोज किया था। इसके बाद मैंने भी हामी भर दी। हमलोग केरल के मंदिर में आकर शादी कर ली है। इसके परिवार के लोग खिलाफ हैं। हमदोनों इस शादी से खुश हैं।
केरल में रहने का प्लान
छह महीने के प्यार में ही मोनालिसा घर और परिवार को छोड़ने को तैयार है। फरमान ने कहा कि हमें और मोनालिसा को केरल अच्छा लग रहा है। इसके बाद हमदोनों ने अभी यही रहने का प्लान बनाया है। फरमान ने कहा कि मोनालिसा जब तक चाहेगी, हम यहां रहेंगे। अगर वह चाहेगी तो हम यही सेटल हो जाएंगे।
महेश्वर में है मोनालिसा का घर
दरअसल, मोनालिसा का पूरा परिवार मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित महेश्वर में रहता है। परिवार के लोग महेश्वर और अन्य धार्मिक जगहों पर घूम-घूमकर माला बेचने का काम करते हैं। मोनालिसा भी प्रयागराज महाकुंभ के दौरान माला बेचने गई थी। खूबसूरत आंखों की वजह से वह वायरल हुई थी। वायरल होने के बाद वह इतनी परेशान हो गई है कि महाकुंभ छोड़कर अपने घर महेश्वर लौट आई।
फिल्म का मिला ऑफर
महेश्वर लौटने के बाद डायरेक्टर मनोज मिश्रा ने फिल्म का ऑफर दिया था। मोनालिसा ने इसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद फिल्मी सफर की शुरुआत हुई। बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक में मोनालिसा को काम मिलने लगा। फरमान से शादी के बाद मोनालिसा के चाचा ने कहा है कि हमारी बेटी पर जादू-टोना किया गया है। इसके बाद शादी करवाई गई है।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भी महाकाल मंदिर में गैस संकट नहीं
सदन में गूंजा LPG सिलेंडर संकट, विपक्ष का हंगामा