डिप्टी कलेक्टर के फार्म हाउस पर चल रहा था जुए का अड्डा, आईजी की स्पेशल टीम ने दबोचे 18 रईस जुआरी
इंदौर।
शहर से सटे मानपुर थाना क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर चल रहे बड़े जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इंदौर आईजी की स्पेशल टीम ने देर रात दबिश देकर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 13 लाख रुपये नगद, 30 मोबाइल फोन, दो कारें और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। जानकारी के मुताबिक मानपुर थाने से कुछ ही दूरी पर ग्राम रामपुरिया स्थित अवलीपुरा में बने एक फार्म हाउस पर लंबे समय से लाखों रुपये का जुआ संचालित किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर इंदौर आईजी की विशेष टीम ने छापा मारकर पूरे गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस जुए के अड्डे पर इंदौर, देवास, धार, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन, अलीराजपुर और गुजरात तक से बड़े जुआरी खेलने के लिए आते थे। बताया जा रहा है कि फार्म हाउस एक डिप्टी कलेक्टर का बताया जा रहा है, जिसका केयरटेकर रंजीत जाट यहां जुआ खिलवा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही जब्त नगदी, मोबाइल और वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है। मामले में पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस जुए के अड्डे के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

LPG संकट पर संजय राउत का तंज, बोले– नाले से गैस बनती है तो प्लांट का उद्घाटन करें पीएम
समाधान योजना से 22.14 लाख बिजली बकायादारों को राहत, 31 मार्च तक मौका