इंदौर।
भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने के लिए अब एक और एजेंडे पर काम कर रही है। दरसअल भाजपा फोटोबाज नेताओं को बाहर करके काम करने वालों को तरजीह देगी। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मंडलों में होने वाले प्रशिक्षण को लेकर तैयारियों में जुट गई है। मंडलों में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग को लेकर संगठन वक्ता तैयारी में जुट चुका है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को इंदौर में कार्यशाला होने जा रही है, और इस कार्यशाला में  आठ सत्र होंगे। इस आयोजन में सिर्फ चुने हुओं को ही प्रवेश मिलेगा।  बड़े नेताओं के साथ वाली भीड़ को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर महिला नेत्रियां आगे जाने से रोकेंगी। कहा जा रहा है कि इस आयोजन में  इंदौर से सिर्फ 20 नेता ही शामिल होगें। इस तरह से समझा जा रहा है कि ये प्रशिक्षण बड़े ही कायदे और खास तरीके से रहने वाला है।
दरअसल भाजपा अपने संगठन को मजबूत और सक्रिय रखने के मकसद से  प्रशिक्षण वर्गों का आयोजित करती रहती ।इसी सिलसिले में भाजपा का 11 से 15 मार्च के बीच मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग होगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में आठ अलग-अलग विषयों पर बात रखने के लिए वक्ताओं को तैयार किया जा रहा है।  10 मार्च को इंदौर के गुजराती इनोवेटिव कॉलेज, सत्य साई चौराहा, स्कीम नंबर 54 में एक कार्यशाला होगी । 
कार्यशाला में सीएम मोहन से लेकर प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल होगें शामिल
इस  कार्यशाला में प्रदेश के सीएम मोहन यादव, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ ही कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं।