इंदौर।
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हो रही मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात 75 वर्षीय शालिग्राम ठाकुर की मौत हो गई, जबकि मंगलवार सुबह दो साल की मासूम रिया ने भी दम तोड़ दिया। अब तक इस इलाके में गंदे पानी से कुल 35 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को उल्टी-दस्त से पहली मौत हुई थी, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने समय पर ठोस कदम नहीं उठाए। लगातार लोग बीमार पड़ते रहे।
कई मरीज अभी भी गंभीर
दूषित पानी के कारण लोगों में डायरिया, उल्टी और पेट दर्द की शिकायतें सामने आई हैं। कई मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।