'गरीबों की नहीं सुनते हो तो काहे के कलेक्टर', डीएम ऑफिस में भड़क गया युवक, जमकर सुनाई खरी-खोटी
इंदौर।
मध्य प्रदेश में इन दिनों SIR का काम चल रहा है। SIR में कई मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। नाम जुड़वाने के लिए लोगों को कई तरह की मुश्किलें भी आ रही हैं। ऐसे में इंदौर जिले में नाम जुड़वाने के लिए परेशान एक युवक कलेक्ट्रेट ऑफिस में भड़क गया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवक का कहना है कि वह DM ऑफिस के कई बार चक्कर लगा चुका है। इसने अपने सभी डॉक्यूमेंट्स भी जमा कर दिए थे लेकिन उसका नाम SIR के बाद काट दिया गया है। मतदाता सूची से नाम हटने के कारण यह युवक भड़क गया। कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने जमकर हंगामा काटा। युवक ने कहा कि कलेक्टर गरीब लोगों की समस्या नहीं सुनते हैं।
गरीब की सुनो कलेक्टर महोदय
युवक ने बताया कि हर मंगलवार को जनसुनवाई होती है लेकिन कलेक्टर गरीबों की नहीं सुनते हैं। युवक ने कहा कि हफ्ते में एक दिन मंगलवार आता है। कई मंगलवार से मैं आ रहा हूं मेरा काम नहीं हो रहा है। युवक बताता है कि उसके पिता की मौत हो गई है, जबकि उसकी मां को दिखाई नहीं देता है। इसके बाद युवक कलेक्ट्रेट परिसर में ही मां से बैग छिनकर डॉक्यूमेंट फाड़ने की कोशिश करता है। युवक ने कहा कि गरीबों की सुनने के लिए ही को आप कलेक्टर बने हो और गरीबों की ही नहीं सुन रहे हैं। गरीबों के काम नहीं आ रहे हो तो काहे की जनसुनवाई है। युवक ने कहा कि आप गरीब की नहीं सुनते हो गरीबों से नहीं मिलते हो तो काहे के कलेक्टर हो।
युवक ने कहा- हमारा नाम काट दिया है
युवक ने बताया कि परिचय पत्र से हमारा नाम काट दिया है। मेरे पिता की मौत हो गई है। मेरे पास पिता की मौत का प्रमाण पत्र है। बीएलओ से मिलता हूं तो वह कहते हैं कल आओ लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है।

Supreme Court of India सख्त, CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं