इंदौर में दूषित पानी पीकर जान गवाने वालों की अस्थियां हरिद्धार ले जाएगी कांग्रेस, फरवरी में मोक्ष यात्रा का ऐलान
इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ और मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से जान गंवाने वाले लोगों के अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी कांग्रेस सेवादल ने उठाने का फैसला लिया है। इसके लिए कांग्रेस सेवादल ने फरवरी माह में मोक्ष यात्रा आयोजित करने की घोषणा की है, जिसके तहत मृतकों की अस्थियों का विसर्जन और क्रियाकर्म हरिद्धार में किया जाएगा। सेवादल के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव के अनुसार, मोक्ष यात्रा फरवरी माह में आयोजित की जाएगी। कांग्रेस की ओर से यात्रा, ठहराव और कर्मकांड समेत सभी धार्मिक व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। इसके लिए भागीरथपुरा इलाके में सेवादल के कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है।
पीड़ित परिवारों से करेंगे संपर्क
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनिश भार्गव का कहना है कि, भागीरथपुरा के ज्यादातर प्रभावित परिवार निम्न और मध्यम वर्ग के हैं। पहले उन पर अपनों की बीमारी और उपचार का आर्थिक बोझ पड़ा, इसके बाद उन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। ऐसे में कई परिवार अस्थि विसर्जन जैसी धार्मिक परंपराएं निभाने की स्थिति में तक नहीं हैं।
मानवीय सेवा का संकल्प
अवनिश भार्गव ने कहा कि, इन्हीं परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस सेवादल ने ये सेवाकार्य करने का संकल्प लिया है। ठाकुर दीपेंद्र सिंह और रानू मलोरिया को मृतकों के परिजन से संपर्क करने और हरिद्धार जाने के इच्छुक परिवारों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव