इंदौर में सियासी अखाड़ा! भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी, प्रदेश भर में लाइव शो
भोपाल।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई लोगों की मौत के मामले को कांग्रेस प्रदेश भर में लेकर जा रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलेगे और इसके बाद इंदौर से प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. कांग्रेस इसका सभी जिला मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय में इसका लाइव टेलीकास्ट करेगी.
17 जनवरी को सुबह इंदौर पहुंचेंगे राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जनवरी को सुबह इंदौर पहुंचेंगे और दोपहर तक इंदौर में रहेंगे. इस दौरान कांग्रेस नेता गांधी प्रतिमा पर मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर मौत उपवास भी करेंगे. इस दौरान राहुल गांधी के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस मुख्यालय में दिखाई जाएगी. इंदौर की घटना को लेकर राहुल गांधी पहले भी सरकार पर निशाना साध चुके हैं.
घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों की मौत के लिए प्रदेश सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि, ''इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा. घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं और ऊपर से बीजेपी नेताओं के अहंकारी बयाने. जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी, सरकार ने घमंड परोस दिया.'' उन्होंने सवाल किया था कि, ''लोगों ने बार-बार गंदे बदबूदार पानी की शिकायत की तो फिर सुनवाई क्यों नहीं हुई?
कार्यक्रम को होगा लाइव टेलीकास्ट
अब राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर पहुंचेंगे. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने बताया कि, ''17 जनवरी को मध्य प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला स्तर पर एक दिवसीय उपवास रखा जाएगा. यह उपवास दूषित पेयजल से हुई जनहानि और प्रशासनिक लापरवाही एवं बीजेपी सरकार की संवदेनहीनता के विरोध में किया रहा है. इसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे. राहुल गांधी प्रभावित परिवारों से मुलाकात के बाद जिला मुख्यालय में उपवास कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसका लाइव टेलीकास्ट जिला मुख्यालयों में किया जाएगा.''

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना