कमांडो की तगड़ी सुरक्षा के बीच कैलाश विजयवर्गीय को पार्क में मिला पार्टी का संदेश ? भागे-भागे आए थे भोपाल
भोपाल।
इंदौर में दूषित जल की घटना के दौरान विवादित बयान देने को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय चर्चा में थे। इस बयान के बाद गुरुवार को वह अचानक से भोपाल पहुंचे। भोपाल पहुंचने के बाद सीधे पार्टी ऑफिस पहुंचे हैं। पार्टी में ऑफिस के पार्क में संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ उनकी बैठक हुई है। बैठक के दौरान खुले पार्क में सिर्फ दो लोग ही मौजूद थे। इसलिए कई तरह की अटकलें हैं।
चारों ओर सुरक्षाकर्मियों का पहरा
वहीं, इस बैठक की चर्चा इसलिए हो रही है। पार्क के आसपास किसी को फटकने की भी इजाजत नहीं थी। पार्क के बीच में हितानंद और कैलाश विजयवर्गीय की बातें हो रही थीं और चारों ओर सुरक्षाकर्मियों का बड़ा घेरा था। किसी को भी करीब जाने की इजाजत नहीं थी। मीटिंग खत्म होने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात भी नहीं की।
पार्टी ने भी साधी चुप्पी
हालांकि संगठन महासचिव हितानंद शर्मा से वह क्यों मिलने पहुंचे थे, इस बात की जानकारी नहीं आई है। वहीं, बीजेपी का कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय नियमित कार्यक्रम के तहत पार्टी ऑफिस में आए थे। पार्टी के मंत्री कार्यकर्ताओं की बात सुनते हैं। इसी तरह के कैलाश विजयवर्गीय ने भी लोगों की समस्याएं सुनी हैं।
18 मौतों की हो चुकी है पुष्टि
दरअसल, भागीरथपुरा में 18 मौतों की पुष्टि हो गई है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार मौतें अधिक हुई हैं। भागीरथपुरा कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 का हिस्सा है। इतनी मौतों के बाद उनकी स्थिति पार्टी में सहज नहीं है। साथ ही सरकार में ट्यूनिंग को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है। इसके तहत पार्टी कार्यालय में आकर मंत्री बैठेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। परंपरा के हिसाब से मंत्री कक्ष में बैठकर कार्यकर्ताओं से मिलते थे। मगर कैलाश विजयवर्गीय की मीटिंग कार्यकर्ता के साथ नहीं संगठन महासचिव के साथ हुई है। ऐसे में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना