9 विधायक, सांसद, महापौर देने वाला इंदौर— बदले में क्या मिला ज़हरीला पानी?”
इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि इंदौर की जनता ने हर चुनाव में भाजपा को भरपूर समर्थन दिया—लोकसभा में सांसद, विधानसभा में 9 में से 9 विधायक, नगर निगम में महापौर और पार्षद तक चुने। इसी शहर से नगरीय प्रशासन मंत्री बने और मुख्यमंत्री ने भी इंदौर को अपना प्रभार जिला बनाया। इसके बावजूद जीतू पटवारी ने सवाल उठाया कि बदले में भाजपा ने इंदौर को क्या दिया? उन्होंने आरोप लगाया कि शहर को “पानी में ज़हर” जैसी गंभीर समस्या मिली है। पटवारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब वोट की कीमत पर विचार करने का समय आ गया है।
मौतों के बाद निगम ने खोला पेयजल पाइप लाइन का टेंडर
इलाके में नई पानी की लाइन के लिए चार महीने पहले ही टेंडर जारी हो चुके थे। शिकायत के आधार पर अगस्त में हुए इस टेंडर में चार एजेंसियों ने हिस्सा लिया था। 2.40 करोड़ में नई लाइन डालनी थी। जिम्मेदारों ने अब तक टेंडर ही नहीं खोला। टेंडर में गंदे पानी की शिकायतों का जिक्र विशेष तौर पर किया गया था। अब अफसरों ने ताबड़तोड़ टेंडर खोला। उधर, नर्मदा की मेन लाइन में लीकेज की वजह से क्षेत्र में बीमारी फैली। यह लीकेज पानी की टंकी के पास बने बगीचे के सुविधाघर के नीचे से गुजर रही मेन लाइन में था। मंगलवार को जेसीबी से सुविधाघर तोड़ा तो मेन लाइन में लीकेज मिला। इसके बाद मरम्मत की गई।

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली