ढोल और पीले चावल लेकर निकले निगम के अधिकारी, इंदौर में टैक्स नहीं भरा तो घर आएगा'न्योता'
इंदौर।
13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नगर निगम संपत्तिकर और जलकर के सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। इस जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम की टीम ढोलक और पीले चावल लेकर राजवाड़ा क्षेत्र में दुकानों पर पहुंची। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को इस विशेष छूट के बारे में अवगत कराया और उन्हें लोक अदालत में आने का निमंत्रण दिया।
गाजे-बाजे के साथ पहुंचे अधिकारी
नगर निगम के एआरओ अनिल निकम निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ राजवाड़ा क्षेत्र में पहुंचे। निगम की गाड़ी पर नेशनल लोक अदालत को लेकर जानकारी का पोस्टर लगा था। ढोलक वालों के साथ वे राजवाड़ा पर अलग-अलग दुकानों पर पहुंचे। वहां उन्होंने दुकानदारों को पीले चावल दिए। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत लग रही है। इसमें संपत्तिकर और जलकर पर विशेष छूट दी जा रही है।
एमपी में पहली बार हो रहा ऐसा
सभी लोगों से और जितने भी करदाता है, जिनकी बकाया राशि है... वे 13 दिसंबर को जोनल ऑफिस व मुख्यालय पर आकर संपत्तिकर और जलकर के सरचार्ज में छूट पाएं। जैसे लोगों को शादी में बुलाने के लिए पीले चावल दिए जाते है वैसे ही हम पीले चावल देकर लोगों को नेशनल लोक अदालत में आमंत्रित कर रहे हैं। संभवत: मध्यप्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि पीले चावल देकर करदाताओं को न्योता दिया जा रहा है। पीले चावल के साथ पर्चे भी बांटे जा रहे हैं।

15 साल बाद वाम मोर्चा की राह पर ममता बनर्जी, एंटी इनकंबेंसी से बचने के लिए बड़ा राजनीतिक दांव
हरीश रावत का बड़ा बयान: “हां मैं तांत्रिक हूं, मैं घमंडी हूं”, जानें पूरा मामला