महाराष्ट्र के सांगली में फेरे लेंगे पलाश-मंधाना, मुंबई में रिसेप्शन; कई सेलेब होंगे शामिल
इंदौर।
महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे। 23 नवंबर को दोनों विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस हाईप्रोफाइल शादी के आमंत्रण कार्ड इंदौर में मुच्छल परिवार के रिश्तेदारों व मेहमानों को भी बंटे हैं। शादी और उसके बाद होने वाली पार्टी सांगली में होगी। शादी के बाद इंदौर में रिसेप्शन देने की योजना अभी मुच्छल परिवार ने नहीं बनाई है। बताया जा रहा है कि पलाश व स्मृति शादी के बाद एक पार्टी मुबंई में दे सकते हैं जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे और क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। पलाश बाॅलीवुड की मशहूर सिंगर पलक के भाई हैं और वे खुद फिल्म निर्देशक भी हैं। पिछले दिनों जब स्मृति इंदौर में महिला विश्व कप का मैच खेलने आई थी। तब पलाश भी इंदौर में थे। उन्होंने तब कहा था कि इंदौर उनके दिल में बसता है और जल्दी ही स्मृति इंदौर की बहू बनेगी। पलाश इन दिनों राजू बैंड वाला फिल्म बना रहे हैं। जिसमे पंचायत में काम कर चुके कलाकार चंदन राय मुख्य भूमिका में है।
पलक के साथ शो देते थे पलाश
पलाश भी संगीत से जुड़े हैं। वे कुछ फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। पलक जब दिल की बीमारी से पीडि़त बच्चों के लिए शो करती थी तो उसमें पलाश भी शामिल होते थे। बाद में वे फिल्म निर्देशन क्षेत्र से भी जुड़ गए। पलाश की स्कूली शिक्षा इंदौर से ही हुई है। वे सपना संगीता क्षेत्र में रहते थे। स्मृति तीन साल पहले पलक की शादी में भी शामिल हुई थी। उसके बाद ही पलाश और स्मृति का रिश्ता चर्चा में आया था।

प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव