मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- जब चुनाव परिणाम आएंगे तो राहुल विदेश जाकर मुंह छुपाएंगे
इंदौर।
कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पचमढ़ी में कांग्रेेस नेता राहुल गांधी आए हुए है। प्रदेश में उनकी मौजूदगी को लेकर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल को बिहार चुनाव के परिणाम पहले से दिख रहे है, इस कारण वे चुनाव छोड़कर पचमढ़ी आ गए। जब चुनाव के परिणाम आएंगे तो वे विदेश जाकर मुंह छुपाएंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को लोग गंभीरता से नहीं लेते है। जनता को भी पता है कि वे हार रहे है, इसलिए वे पहले ही चिल्लाना शुरू कर देते है। कभी वोट चोरी की बातें करते है तो कभी ईवीएम पर सवाल उठाते है। कांग्रेस की चुनाव के समय मैदानी तैयारियां नहीं रहती है। वह बस हार के बहाने खोजते है। अब देश की जनता उनके नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह लगा चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत है। मोदी सरकार के कामों को जनता ने पसंद किया है। बिहार में भी विकास के काफी काम हुए है। चुनाव में भाजपा की 160 सीटें आएंगी। इंदौर से जुड़े विकास कार्यों पर कहा कि पूरे प्रदेश में पेचवर्क का काम शुरू हो चुके है। इंदौर में भी यह काम चल रहा है। इस बार बारिश लगातार होती रही। इस कारण पेचवर्क का काम प्रभावित हुआ। लोगों को भी गड्ढों से असुविधा हुई। इंदौर में यह पेचवर्क का काम एक माह में पूरा हो जाएगा।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज