"क्राइम ब्रांच पर संकट: यूरिया को ड्रग बताकर रच दिया 2 करोड़ का ड्रामा" क्राइम ब्रांच संदेह के घेरे में, अब केंद्रीय एजेंसी से कराएंगे जांच
इंदौर।
इंदौर में पुलिस ने जो एमडी ड्रग जब्त की है, वह कोई मादक पदार्थ नहीं यूरिया निकला है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस की लैब में इसकी जांच रिपोर्ट सामने आई। इस रिपोर्ट को कोर्ट के सामने भी रखा गया। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस की नींद उड़ गई और अब इसे जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का निर्णय लिया जा रहा है। एमडी ड्रग कांड ने पूरे शहर के पुलिसकर्मियों की नींद उड़ा दी थी। अफसरों ने इसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई कर क्राइम ब्रांच और थानों के पुलिसकर्मियों को जांच के घेरे में लिया। कुछ को थानों से हटाकर लाइन अटैच कर दिया। पूरे प्रकरण की हवा तब निकल गई जब पूरे ऑपरेशन में जब्त की गई एमडी ड्रग की जांच एक यूरिया केमिकल के रूप में सामने आई। मामले में आजाद नगर थाने के एक पुलिसकर्मी को आरोपी भी बना दिया गया, लेकिन जांच रिपोर्ट के बाद उसके निर्दोष होने के चांस बन गए हैं। कोर्ट ने इस मामले में त्वरित टिप्पणी भी की है। पूरा वाक्या आजादनगर में पूर्व आईपीएस करण सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से जुड़ा है। इसमें थाना तेजाजी नगर ने कार्रवाई की थी।
पुलिस ने दो युवकों से बरामद किया था मादक पदार्थ
26 फरवरी 2025 को थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज दुबे, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र परिहार, अभिनव शर्मा, आरक्षक गोविंदा, आरक्षक दिपेन्द्र राणा के साथ कंट्रोल रूम से वायरलेस पर सूचना मिलने पर संदिग्धों की चेकिंग करने के लिए एबी रोड बायपास पर कस्तूरबा ग्राम पहुंचे। यहां रोड किनारे दो व्यक्ति बाइक पर संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखे थे। पुलिस वाहन को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस फोर्स की मदद से उन्हें पकड़ा गया तो उन्होंने अपना नाम विजय जिला मंदसौर और दूसरे ने मोहम्मद शाहनवाज निवासी आजाद नगर बताया। तलाशी लेने पर शाहनवाज की जेब से कुछ पाउडरनुमा संदिग्ध पदार्थ पाया गया था। मादक पदार्थ को बरामद कर पंचनामा बनाया, जिसमें 198 ग्राम अवैध एमडी ड्रग जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए बताकर पुलिस ने आरोपियों को धारा 8/22 के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शाहनवाज के मेमोरेंडम के आधार पर आजाद नगर थाने के कोर्ट मुंशी लखन गुप्ता की उक्त अपराध में उसकी संलिप्तता और संरक्षण होना पाया। ड्रग्स मेफोड्रॉन वाणिज्यिक मात्रा 50 ग्राम से अधिक 198 ग्राम पाई गई।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज